फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीएच सीरीज के वाहनों के पंजीकरण में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारत (बीएच) सीरीज के वाहनों के पंजीकरण में साल दर साल उछाल आ रहा है। जिले में पंजीकृत बीएच सीरीज वाहनों की संख्या 3,060 के पार हो गई है। इनमें 2,053 कारें और 1,007 बाइकें शामिल हैं। वर्ष 2022 से 2025 तक बीएच सीरीज में 2,987 वाहनों के पंजीकरण हो चुके हैं। वर्ष 2026 में अब तक 73 लोगों ने बीएच सीरीज हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) ली है।
विज्ञापन

बीएच सीरीज के पंजीकरण में वाहन स्वामी को कई सहूलियतें मिलती हैं। वाहन को एक से दूसरे राज्य में आसानी से ट्रांसफर कराया जा सकता है। इसके लिए दोबारा पंजीकरण की जरूरत नहीं होती। सामान्य सीरीज वाले वाहनों का वन टाइम टैक्स जमा करना पड़ता है, जबकि बीएच सीरीज वाले वाहन के स्वामी को हर दो साल पर टैक्स देना पड़ता है। राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी-कर्मचारी या चार से ज्यादा राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में काम करने वाली प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को बीएच सीरीज में वाहन का पंजीकरण कराने की सुविधा दी जाती है।
बीएच सीरीज में वाहन का पंजीकरण कराने के लिए 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले वाहन पर आठ प्रतिशत, 10 से 20 लाख रुपये कीमत वाले वाहन पर 10, जबकि 20 लाख से अधिक का वाहन होने पर 12 प्रतिशत शुल्क देना होता है। संवाद
विज्ञापन

ये हैं फायदे
यह नंबर प्लेट पूरे देश में वैध होती है। बार-बार रजिस्ट्रेशन का झंझट खत्म हो जाता है। ऐसे नौकरीपेशा लोग (सरकारी और निजी) जिनका बार-बार तबादला होता है, उनके लिए यह बेहद सुविधाजनक है।
विज्ञापन


इस तरह बढ़ रहा पंजीकरण

वर्ष कार बाइक

2022 292 109

2023 473 240

2024 595 279

2025 640 359

2026 53 20

बीएच सीरीज में वाहनों के पंजीकरण में उछाल आया है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह काफी सुविधाजनक है। - डॉ. पीके सरोज, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें