फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति, 30 हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अनुरक्षण कार्यों के बीच शटडाउन के कारण मंगलवार को हरुनगला, महानगर और जगतपुर उपकेंद्रों के कई इलाकों में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे करीब 30 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे। हरुनगला फीडर पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान पवन विहार, बीसलपुर रोड, कृष्णा नगर, अग्रसेन नगर, क्रिस्टल कॉलोनी, राधा कुंज, ओम साई एन्क्लेव इलाकों में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

जगतपुर उपकेंद्र में 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की मरम्मत के कारण सुबह 11 से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान पीलीभीत बाइपास, सेटेलाइट बस अड्डा से बीसलपुर चौराहा, जगतपुर, सतीपुर, नवादा शेखान, पंचशील नगर, आजाद नगर, मां वैष्णवपुरम, गार्डन सिटी, चंद्रगुप्तपुरम, सहसवानी टोला,, पांवड़िया, आकाशगंगा, लाल बेगम, नसीमन कॉलोनी, राजनगर, राजीव नगर, बुखारपुरा, एजाज नगर गौटिया, चक चुंगी, चक महमूद, सकलैन नगर, मोहन तलाब, पुराना शहर, बालजती, मीरा की पैठ, घेर जाफर खान, आकाशपुरम, पशुपति विहार, रोहलीटोला इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। महानगर उपकेंद्र के आकांक्षा फीडर पर ट्रांसफार्मर के कंडक्टर बदलने के दौरान फीडर के इलाकों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें