फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर के तीन बिजली उपकेंद्रों को अप्रैल में 33 केवी लिंक लाइन से आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के तीन बिजली उपकेंद्रों के लिए अप्रैल में 33 केवी भूमिगत लिंक लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। बदायूं रोड स्थित साउथ सिटी के 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से दो उपकेंद्रों तक भूमिगत लाइन डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। एक उपकेंद्र का काम अभी अधूरा है। इसे भी 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सुभाषनगर, किला और मढ़ीनाथ बिजली उपकेंद्रों के लिए 33 केवी की लाइन परसाखेड़ा स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आती है। 13 किलोमीटर की लाइन होने के कारण इसमें कोई छोटा फॉल्ट होने पर भी उसे तलाशने में घंटों लग जाते हैं। इस कारण इन तीनों उपकेेंद्रों से जुड़े 27 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को बेवजह बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। साउथ सिटी में दो साल पहले 220 ट्रांसमिशन उपकेंद्र को मंजूरी मिली थी। पिछले सानल यह बनकर तैयार हो गया। यहां से किला, सुभाषनगर और मढ़ीनाथ के अलावा सराय तल्फी उपकेंद्र को लिंक लाइन के जरिये 33 केवी की आपूर्ति दी जानी है।
बिजली निगम के पास 33 केवी भूमिगत केबल उपलब्ध नहीं था। केबल मिल गया तो तीनों उपकेंद्रों तक लाइन बिछाने के लिए कई लोगों की निजी भूमि की भी जरूरत थी। चार माह पहले किसानों और बिजली निगम के बीच इस पर सहमति हो गई। इसके बाद से ही काम शुरू कर दिया गया था। सुभाषनगर और किला तक 33 भूमिगत लाइन का काम पूरा हो गया है। किला उपकेंद्र का काम अभी बाकी है। अप्रैल में इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


-
साउथ सिटी स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से किला, सुभाषनगर और मढ़ीनाथ बिजली उपकेंद्रों को 33 केवी भूमिगत लिंक लाइन से जोड़ने का काम अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा। दो उपकेंद्रों का काम लगभग पूरा हो चुका है।- महावीर सिंह, अधिशासी अभियंता (33 केवी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें