फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाहदाना उपकेंद्र से पांच घंटे आपूर्ति ठप, कुंवरपुर में बंच केबल जला

Sun, 02 Jun 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े पुराना शहर के उपभोक्ता शनिवार को दोपहर 12 से शाम पांच बजे बिजली कटौती से बेहाल रहे। उपकेंद्र ओवरलोड होने के कारण यहां आपूर्ति बंद करनी पड़ी। कई स्थानों पर लोकल फॉल्ट भी हुए। इस कारण भीषण गर्मी में 25 हजार से ज्यादा उपभोक्ता और सवा लाख लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र के कुंवरपुर में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। शनिवार को शाम के समय लोग घरों से बाहर थे। इसी दौरान बंच केबल में आग लग गई और केबल टूट कर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। बरेली कॉलेज और कटरा चांद खां में मौर्य मंदिर के पास ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर का केबल जलने के कारण आपूर्ति दो से तीन घंटे तक बाधित रही।
इज्जतनगर के रजत विहार में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण शुक्रवार रात बाधित हुई आपूर्ति शनिवार को भी सामान्य नहीं हो सकी। वीर सावरकर नगर में भी ट्रिपिंग होती रही। राजीव कॉलोनी के पास ट्रांसफार्मर जलने के कारण आपूर्ति बाधित रही। राजेंद्रनगर और चंद्रशेखर पार्क के पास भी बंच केबल जलने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे शाहदाना उपकेंद्र ओवरलोड हो गया। इधर पुराना शहर में 400 केवी ट्रांसफार्मर का जंपर जल गया। इससे इलाके के उपभोक्ताओं को शाम पांच बजे तक कटौती का सामना करना पड़ा। कुतुबखाना, सिविल लाइंस, मढ़ीनाथ, दुर्गानगर, डेलापीर, सनसिटी उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों के साथ ही सीबीगंज और लोहिया विहार में भी ट्रिपिंग होती रही।


कुंवरपुर में विद्युत निगम के कुछ कर्मचारी रहते हैं। इन कर्मचारियों के घरों में कुंवरपुर के अलावा चौपुला फीडर से भी बिजली कनेक्शन हैं। आए दिन डबल फेस होने के कारण हाई वोल्टेज की समस्या पैदा हो जाती है। शुक्रवार को तीन घरों में हाई वोल्टेज के कारण मीटर जल गए। कुछ घरों में बिजली उपकरण भी जल गए। एसडीई भगवानदास ने बताया कि शनिवार को भी बंच केबल जलने और ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण इलाके में आपूर्ति बाधित रही।


शनिवार रात नौ बजे तेज हवा चलने की वजह से 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण हरुनगला और राधामाधव उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। रात 10 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू की जा सकी। इधर, दिन में हरुनगला उपकेंद्र के कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रही। डोहरा मोड़ इलाके में दो घंटे तक कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें