बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में दहेज की खातिर युवक ने अपनी पत्नी को बुरी तरह टॉर्चर किया। आरोपी ने बाथरूम में नहा रही पत्नी को बेल्ट से पीटा। उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए।
बरेली में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने बाथरूम में नहा रही पत्नी को बेल्ट से बुरी तरह पीटा। उसके जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने शनिवार को बिथरी चैनपुर थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का निकाह कैंट क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। पीड़िता के मुताबिक शादी में 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी के बाद पति 10 लाख रुपये कारोबार करने के लिए मांग रहा था। मना करने पर पति शराब पीकर पत्नी को पीटता था और तीन तलाक देने की धमकी देता था।
विवाहिता के मुताबिक चार दिन पहले वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी पति ने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। शराब के नशे में उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। अगले दिन पति ने दोबारा उसे पीटा। विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाल दिया। बिथरी चैनपुर थाने में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।