फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जगतपुर, कटरा चांद खांद और सूफी टोला में दूषित पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जगतपुर, कटरा चांद खांद और सूफी टोला में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इन मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में कर दी है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस पानी को पीने से कुछ बच्चे भी बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कंट्रोल रूम में बुधवार शाम 4:55 बजे जगतपुर के अंबर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से गंदा पानी आ रही है। दूषित पानी से उनके बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि चंद्रपाल राठौर ने बताया कि अधिकारियों से गंदे पानी की समस्या दूर कराएंगे। ऐसे ही गंदे पानी के आपूर्ति की शिकायतें कटरा चांद खां, सूफी टोला से भी की गई हैं। लोगों ने पार्षदों से शिकायत की हैं। वार्ड 78 के पार्षद पति मोहम्मद लईक ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने लगा है। इस मौसम में दूषित पानी सप्लाई होने की शिकायत पुरानी है। जलकल विभाग के अधिकारियों से बात-चीत की जाएगी। गर्मियों में लो प्रेशर की समस्या का भी समाधान कराया जाएगा। जलकल के एक्सईएन सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि गंदे पानी और लो प्रेशर की समस्या होने पर सीधे कंट्रोल रूम में संपर्क किया जा सकता है। उस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा रही। जगतपुर पानी की समस्या अभी सामने नहीं आई है। इसको दिखवाकर ठीक कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें