फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुपरसिटी, राधा कुंज और रामगंगा नगर फीडर में खराबी, हरुनगला में 10 घंटे कटौती

Sat, 01 Jun 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आए दिन हंगामे और घेराव के बावजूद शहर की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ रही। बृहस्पतिवार रात हरुनगला उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में बिजली गुल रही। सुपरसिटी, राधा कुंज और रामगंगानगर फीडर में खराबी, सुरेश शर्मा नगर में बंच केबल जलने के कारण उपभोक्ताओं को 10 घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। इससे 1.25 लाख से ज्यादा शहरवासी परेशान हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे डोहरा मोड़ पर लाइन में ब्रेक डाउन होने से शाम सात बजे तक आपूर्ति ठप रही। इस दौरान डोहरा मोड़, शिव गार्डन, महेंद्र नगर, यूनिवर्सिटी, ग्रीन पार्क, सुपरसिटी इलाकों में 10 घंटे तक लोगों ने परेशानी झेली। बीसलपुर रोड स्थित राधा माधव उपकेंद्र ओवरलोड होने के कारण वहां आपूर्ति बंद करनी पड़ी। रामगंगानगर फीडर पर भी पांच घंटे तक उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा।
अब हरुनगला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुभाषनगर जैसे हालात हो गए हैं। शुक्रवार को पवन विहार, कृष्णा नगर, सतीपुर चौराहा आदि इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या रही। बाकरगंज में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पांच घंटे कटौती की गई। सुभाषनगर, किला, कुतुबखाना, शाहदाना इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के कारण बिजली आती-जाती रही। सबसे ज्यादा समस्या करगैना, पटेल विहार इलाकों में रही। मढ़ीनाथ में चार स्थानों पर लोकल फॉल्ट हुए। यहां भूमिगत लाइन में फॉल्ट तलाशने में दो घंटे लग गए। पुराना शहर के अलग-अलग इलाकों में भी उपभोक्ता ट्रिपिंग से परेशान रहे।
विज्ञापन

सुभाषनगर उपकेंद्र से संबद्ध बीडीए कॉलोनी में शुक्रवार तड़के पांच बजे लोकल फॉल्ट के कारण यहां आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद शाम पांच बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। यहां भूमिगत लाइन में फॉल्ट के कारण समस्या रही। सुबह 10 बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हुई तो उपभोक्ता एकत्र होकर सुभाषनगर उपकेंद्र पहुंच गए। हालांकि, उन्होंने हंगामा नहीं किया। आरोप लगाया कि एसडीई और जेई मोबाइल ऑफ कर लेते हैं। कटौती के बारे में सही सूचना नहीं देते। बीडीए कॉलोनी में रात नौ बजे फिर से आपूर्ति एक घंटे के लिए ठप हो गई।
उपकेंद्रों पर लगे पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए अब कूलर और पंखों से काम नहीं चल रहा है। राधा कुंज उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर का तापमान 85 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण आपूर्ति रोक दी गई। शटडाउन लेकर पावर ट्रांसफार्मरों पर पानी का छिड़काव किया गया। बीसलपुर रोड समेत अन्य संबंधित इलाकों में इस दौरान तीन घंटे तक कटौती की गई। उपकेंद्र को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए रोस्टरिंग से आपूर्ति की गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें