फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्मी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 36 साल बाद 45.3 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मई की गर्मी में एक बार फिर 36 साल का रिकॉर्ड झुलस गया। अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। इससे पहले वर्ष 1988 में 30 मई को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने शनिवार को भी लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक ज्यादातर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रही। बाजारों में भी सन्नाटा रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक गर्म पछुआ हवा और आसमान साफ होने की वजह से पारा तप रहा है। हालांकि, उन्होंने रविवार से तापमान में हल्की गिरावट के आसार जताए हैं।
बताया कि एक जून से बंगाल की खाड़ी से पुरवाई का प्रवेश शुरू होगा। इससे पारा के स्थिर रहने या फिर एक डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। वहीं, अगर अनुकूल माहौल बना तो पांच जून से पूर्व तेज हवा के साथ हल्की राहत भी मिल सकती है।
विज्ञापन


दिन का पारा भले तप रहा हो पर शुक्रवार को रात के तापमान में चार डिग्री गिरावट हुई। फिर भी न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पहाड़ों की हवा के शहर में प्रवेश करने से रात के तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों और कमी होने का अनुमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें