दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की ओर से आयोजित सुपर हाउस चैंपियंस लीग में मंगलवार को फाइनल मुकाबला हुआ। डीपीएस और सेेक्रेड हार्ट के बीच हुए मैच में डीपीएस ने बाजी मारी। मैन ऑफ द सिरीज का खिताब डीपीएस के शुभ मिश्रा को मिला।
टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बरेली और आसपास के जिलों से स्कूल की टीम शामिल हुई थी। फाइनल मैच में डीपीएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। टीम ने सेक्रेड हार्ट की टीम को 80 रन पर ढेर कर दिया। जवाब में उतरी डीपीएस की टीम भी सेक्रेड हार्ट की गेंदबाजी के आगे थोड़ा पटरी से उतरती नजर आई, लेकिन विकेट बचाए रखने से फायदा हुआ। डीपीएस ने 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर अशोक कुमार और एसपी क्राइम राजेश्वर सिंह ने बच्चाें को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रजनी सिंह, सुपरहाउस स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय कपूर, खेल विभाग के सर्वेश यादव, विमल मिश्रा, विवेक भारती, पवन चंद्र कश्यप, बलवंत, सुशील दत्त, कौशल पाल, वैभव सक्सेना, शोभा सुदन, वैशाली पाठक, जयंत चक्रवती, हफीज खान का सहयोग रहा।
मैन ऑफ द सिरीज- शुभ मिश्रा, डीपीएस
मैन ऑफ द मैच- शुभ मिश्रा, डीपीएस
बेस्ट गेंदबाज- शुभ मिश्रा, डीपीएस
बेस्ट फिल्डर- अफरोज खान, डीपीएस
बेस्ट बेस्टमैन- सलीम खान, सेक्रेड हार्ट
विजेता- डीपीएस
उप विजेता- सेक्रेड हार्ट
तृतीय- सेंट एंटनी रामपुर
चतुर्थ- एसआर इंटरनेशनल