फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुमित ने बचाई थी दो लोगों की जान, विधानसभा स्पीकर ने किया सम्मानित

Mon, 22 Sep 2025 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अपनी जान की परवाह किए बिना दो दोस्तों की जान बचाने वाले मढ़ीनाथ निवासी सुमित यादव को दिल्ली में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान पिछले साल दिल्ली के रोहिणी स्थित एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग के दौरान उनकी बहादुरी के लिए दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली में विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा में सुमित को सम्मानित किया। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली के डिप्टी मेयर ने भी सुमित को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान दिल्ली में सुमित के पिता सर्वेश यादव और माता संतोष यादव भी मौजूद रहीं। पिता ने बताया कि स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सुमित को जीवन रक्षक पदक से सम्मानित करने की भी बात कही है।
27 अप्रैल 2024 को दिल्ली के रोहिणी स्थित मिलनसार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई थी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बीटेक के छात्र रहे सुमित यादव सुबह पांच बजे अपने फ्लैट पर पहुंचे तो उन्हें वहां से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत एक दोस्त को सभी को जगाने के लिए भेजा और खुद दरवाजा तोड़ा। छोटा फायर सिलिंडर लेकर जान की परवाह किए बिना लपटों के बीच अंदर घुस गए। अंदर उनके दोनों दोस्त बेहोश पड़े थे। सुमित ने उन्हें सीपीआर दिया और हिम्मत बंधाई। उनको सुरक्षित बाहर निकाना। इस बहादुरी के लिए उन्हें दिल्ली और बरेली में कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें