फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में साथी ने की थी ट्रक ड्राइवर सुल्तान की हत्या

विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

मुख्य आरोपी को जेल भेजकर एसएसपी ने किया खुलासा, दो आरोपी फरार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सीबीगंज के ट्रक ड्राइवर सुल्तान की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी से सुल्तान के अवैध संबंध थे। बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेजकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दो आरोपी अभी पुलिस कीगिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

सात फरवरी को मथुरापुर के हसनपुर नई बस्ती निवासी सुल्तान की हत्या करके लाश गांव सफरी के पास रोड किनारे गन्ने के खाली खेत में फेंक दी थी। पत्नी सबीना ने कैंटर मालिक और उसके बहनोई पर हत्या की रिपोर्ट कराई थी। हालांकि अमर उजाला ने पहले ही दिन हत्या की वजह प्रेमप्रसंग को उजागर किया था। बुधावर को एसएसपी शैलेश पांडेय मे बताया कि सुल्तान की कस्बा के मोहल्ला कंचननगर निवासी ट्रक ड्राइवर वारिस उर्फ चांद से दोस्ती थी। सुल्तान उसके घर जाता था। इस बीच उसकी पत्नी से सुल्तान के संबंध हो गए। वारिस ने उसे सुल्तान के साथ घूमते पकड़ लिया। सुल्तान ने उसे जो मोबाइल दिया था, वह भी वारिस ने खोज लिया। यही वजह हत्या का कारण बनी। सुल्तान ने सात फरवरी को यामहा एजेंसी के पास अपना कैंटर खड़ा कर दिया। वारिस ने कंचन नगर निवासी अपने भांजे दानिश उर्फ टाइगर और फुफेरे भाई आमिर को भी बुला लिया, जो ट्रांसपोर्ट पर ही मजदूरी करते थे। तीनों उसे मथुरापुर चलने के बहाने ही बुला ले गए। वह उनके ट्रक के केबिन में ही बैठ गया। जब वारिस ने ट्रक को शंखा अगरास रोड पर मोड़ा तो सुल्तान ने विरोध शुरू किया। तब तीनों ने गमछे से उसका गला दबा दिया। सफरी के पास उसे उतारा तो होश आने पर उसने भागने की कोशिश की। इस पर तीनों ने उसे लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला। एसएसपी ने बताया कि रॉड और खून सने कपड़े भी बरामद हुए हैं। दानिश और आमिर को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

नियाज के रुपयों से की दारू पार्टी

एसपी क्राइम ने बताया कि ट्रक मालिक कैंसर पीड़ित और काफी समय से अस्पताल में भर्ती था। जिसकी वजह से विवेचना में उसकी किसी तरह की भूमिका नहीं मिली। बताया कि वारिस को उसके ट्रक मालिक ने दरगाह पर नियाज (प्रसाद) चढ़ाने के लिए छह सौ रुपये दिए थे। हत्या से पहले हत्यारों ने इसी रुपये से दारू पार्टी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें