फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : सुहेल 11 साल बाद फिर बना सौरभ, हवन-पूजन और शुद्धिकरण के साथ हिंदू धर्म में वापसी

Tue, 12 Jul 2022 02:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

हिंदू धर्म में वापसी करने वाले सुहेल उर्फ सौरभ रस्तोगी ने बताया कि 11 साल पहले एक मौलवी के कहने पर उनके पूरे परिवार ने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। लेकिन उनका मन लगातार हिंदू धर्म में लगा रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में चांद मस्जिद के पास रहने वाले सुहेल 11 साल बाद फिर हिंदू धर्म में आस्था जताते हुए सौरभ रस्तोगी बन गए। अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने हवन-पूजन के जरिये शुद्धिकरण करके उनकी हिंदू धर्म में वापसी कराई।

विज्ञापन


सुहेल उर्फ सौरभ रस्तोगी ने बताया कि 11 साल पहले एक मौलवी के कहने पर उनके पूरे परिवार ने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। मौलवी ने ही उनकी मुस्लिम युवती से शादी कराई थी लेकिन उनका तलाक हो गया। उन्होंने 11 साल मुस्लिम धर्म में बिताए लेकिन उनका मन लगातार हिंदू धर्म में लगा रहा। इसी वजह से पंडित शुद्धिकरण कराकर उन्होंने दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया है। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा भी सुनाई।

जान के लिए खतरा जताया
सुहेल उर्फ सौरभ रस्तोगी ने कहा कि हिंदू धर्म में आस्था जताने के कारण उनकी जान को खतरा हो गया है। इसी वजह से दो महीने से वह घर भागकर बरेली में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपे हुए हैं। उन्होंने डीएम कार्यालय में भी प्रार्थनापत्र देकर हिंदू धर्म स्वीकार करने की अनुमति और सुरक्षा मांगी है। इसमें कहा गया है कि उनके सभी शैक्षिक दस्तावेज भी सौरभ रस्तोगी नाम से ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें