फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीएसटी सर्वे के विरोध में बंद की गन्ना तौल, गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

Fri, 16 Feb 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। जीएसटी सर्वे के दौरान मनमानी वसूली का आरोप लगाते हुए खांडसारी मिल संचालक ने गन्ना तौल बंद करा दी। इससे गुस्साए किसानों ने बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। पेराई भी शुरू कर दी गई। देर शाम तक जीएसटी की टीम चीनी मिल में मौजूद थी।
विज्ञापन

जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने बृहस्पतिवार को डीसी एसआईबी राजीव पांडेय के नेतृत्व में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर कांडूपुल के पास संचालित मिनी खांडसारी मिल पर छापा मारा। पांच गाड़ियों से चीनी मिल पहुंची जीएसटी टीम ने अभिलेख कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कर चोरी की बात सामने आई।
बताया जा रहा है जब टीम ने धनराशि जमा करने के लिए कहा तो मिल संचालक ने बिना वजह परेशान करने का आरोप लगाया। मिल संचालक का तर्क था कि वह नियमानुसार टैक्स जमा करते हैं। इसके बाद भी परेशान करने की मंशा से मनमर्जी से बकायेदारी दिखाई जा रही है। चीनी मिल से रोज माल जाता है।अगर टैक्स चोरी हो रही है इसे पकड़ा क्यों नहीं गया? उन्होंने धनराशि जमा न करने की बात कहते हुए गन्ना तौल बंद करा दी।
विज्ञापन

इससे गुस्साए किसानों ने बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जाम लगा दिया। रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने से आवागमन ठप हो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय सिंह, रिठौरा चौकी के प्रभारी संजय सिंह भी पहुंच गया। उन्होंने जीएसटी टीम और चीनी मिल संचालक से बात की। मान मनौव्वल के बाद पेराई फिर से शुरू हुई। इसके बाद किसान सड़क से हटे।
जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर अवधेश कुमार ने बताया कि 29 करोड़ रुपये की बिक्री पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की जीएसटी बनती है। इसे अब तक जमा नहीं किया गया है। वहींं मिल संचालक विकास गुप्ता का कहना है कि वह समय पर जीएसटी का भुगतान करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें