फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वादा के 40 दिन बाद भी नहीं मिला गन्ने का बकाया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने फोन उठाना किया बंद, किसानों में बढ़ा आक्रोश
विज्ञापन

हाफिजगंज/भंडसर। 40 दिन में पिछले सत्र का पूरा भुगतान का वादा भी ओसवाल मिल का टूट गया। ओसवाल मिल के चालू हुए 60 दिन बीत गए। मिल कर्मियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। पुराने सत्र का भुगतान न होने पर अब किसानों में गुस्सा है।
ओसवाल चीनी मिल का पेराई सत्र पिछले वर्ष 28 नवंबर को शुरू हुआ था। मिल चालू होने पर किसानों से मिल के जीएम व मालिक द्वारा 40 दिन में पिछले सत्र का बकाये को निपटाने का आश्वासन मिला था, जो अब अवधि पूरी हो गई है। मिल द्वारा भुगतान न करने पर किसान अपनी अपनी जरूरत के लिए गन्ना निजी कोल्हुओं पर डालना पड़ रहा है, जहां दस दिनों में भुगतान मिल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान ब्रिजेश गंगवार, प्यारेलाल, राममूर्ति लाल, सियाराम, भद्र सिंह, ओंमकार, नत्थूलाल आदि का कहना है कि अब उनका भुगतान नहीं मिला तो वे चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे। नवाबगंज गन्ना समिति के चेयरमेन निर्भय गंगवार ने बताया कि पिछले बकाया में 15 जनवरी 24 तक का ही भुगतान भेजा गया है। बाकी भुगतान किसानों को दिलवाने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन मोबाइल नंबर न उठने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें