फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले महंगाई का झटका: चीनी के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी, बरेली में 64 रुपये प्रति किलो

Mon, 02 Nov 2026 08:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

दिवाली से पहले लोगों को फिर महंगाई का झटका लगा है। बरेली में चीनी के दामों में चार दिन के भीतर 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में चीनी 60 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से एक बार फिर लोगों को महंगाई का झटका लगा है। बरेली में चार दिन के भीतर ही चीनी के दाम करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। बाजार में चीनी 64 रुपये प्रति किलो मिल रही है, जबकि इससे पहले 60 रुपये प्रति किलो थी। दाम बढ़ने से इससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं, चीनी के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

थोक दुकानदार गुलशन गुप्ता ने बताया कि सितंबर में चीनी के दाम करीब 40 रुपये प्रति किलो चल रहे थे, लेकिन इसके बाद से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। थोक बाजार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। चीनी महंगी होने से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की लागत बढ़ने की संभावना है, जिसका असर त्योहारी सीजन में देखने को मिल सकता है। हालांकि, कारोबारियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर 
बताया जा रहा है कि जिले में संचालित चीनी मिलें दो से तीन दिन के भीतर शुरू होने वाली हैं। मिलों में उत्पादन शुरू होने के बाद बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में कुछ गिरावट आने की संभावना है। शहर का श्यामगंज बाजार चीनी के कारोबार का प्रमुख बाजार है। यहां से बड़ी मात्रा में चीनी की खपत होती है और आसपास के जिलों में भी इसकी आपूर्ति की जाती है। फिलहाल दिवाली पर चीनी की महंगाई का असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें