फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विलंब शुल्क के साथ 27 अप्रैल तक भरें परीक्षा फॉर्म

Sun, 26 Apr 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अब हजार रुपये का विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरना होगा। इससे पहले परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क लिया जा रहा था, जो 25 मार्च को दोगुना कर दिया गया।
विज्ञापन

रुविवि की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि बीकॉम, बीएससी, बीए व बीए गृह विज्ञान के द्वितीय (बैक), चतुर्थ व छठे सेमेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि 23 अप्रैल से बढ़ाकर 27 अप्रैल कर दी है। परीक्षा फॉर्म उपलब्ध होने की तिथि 25 अप्रैल, परीक्षा फॉर्म भरे जाने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है, कॉलेज से ऑनलाइन स्वीकृति की अंतिम तिथि 28 अप्रैल रखी गई है।

समर्थ पोर्टल के माध्यम से बीए, बीएससी, बीकॉम व बीएससी होम साइंस के द्वितीय सेमेस्टर के संस्थागत फॉर्म भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन मई तक है। तो वहीं कॉलेज की ओर से फॉर्म स्वीकृत करने की तिथि 5 मई रखी गई है।
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल के परीक्षा परिणामों में त्रुटियां, ई-मेल करें महाविद्यालय
समर्थ पोर्टल के माध्यम से इन दिनों परीक्षा परिणाम जारी हो रहे हैं, लेकिन इन परिणामों में कई त्रुटियां सामने आ रही हैं, इसमें कहीं परीक्षा परिणाम ही विद्यार्थी का उपलब्ध ही नहीं है तो कहीं विद्यार्थी के उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थिति दिखा रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राएं परेशान होकर पहले अपने महाविद्यालय और वहां से कॉलेज चक्कर लगा रहे हैं। अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने महाविद्यालयों को एक पत्र जारी किया है, इसमें बताया गया है कि महाविद्यालयों को ऐसे छात्रों पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपने लॉगिन पोर्टल से हटाना है, और इसकी एक सूची जिसमें विद्यार्थी का नाम, पाठ्यक्रम, रोल नंबर व नामांकन संख्या समर्थ पोर्टल के परिणाम प्रभारी विशाल सक्सेना को ई मेल करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें