फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिन के बाद आज खुलेगा सुभाषनगर का सील इलाका

विज्ञापन
सुभाष नगर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एक परिवार के छह लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने पर 29 मार्च को हुआ था सील
विज्ञापन

हॉटस्पॉट हटने के बाद सुभाषनगर के करीब 29 हजार परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

बरेली। हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद 29 मार्च से सील सुभाषनगर का इलाका रविवार से खुल जाएगा। एक ही परिवार के छह लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे एरिया को सील कर दिया था। इससे यहां रहने वाले करीब 29 हजार परिवारों के घरों से बाहर निकलने पर सख्ती के साथ पाबंदी लगा दी गई। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को भी बंद करा दिया गया था। इसके बाद लोग घर की दहलीज तक आने को तरस गए थे। बाद में शासन ने सुभाषनगर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। हालांकि अब में कोरोना संक्रमित परिवार स्वस्थ होकर घर वापस जा चुका है। इसके बाद यहां कोई नया केस सामने नहीं आया है। डीएम ने 28 दिन बाद 26 अप्रैल की सुबह सुभाषनगर एरिया की सील खोलने का फैसला लिया है। हालांकि लॉकडाउन के प्रतिबंध पूर्ववत जारी रहेंगे।
विज्ञापन

सुभाषनगर में एक ही परिवार के छह लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने 29 मार्च को पूरे इलाके को सील कर दिया। शासन ने आठ अप्रैल को सुभाषनगर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। इसके बाद सुभाषनगर में लोगों के घरों से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई। हॉटस्पॉट होने से सुभाषनगर में राशन, दूध, दवाई सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद करा दी गईं। यहां रहने वाले सभी लोगों की जरूरी सामग्री की आपूर्ति प्रशासन के होम डिलीवरी सिस्टम पर ही टिकी हुई है। हालांकि कोरोना प्रभावित परिवार के सभी लोग कुछ दिन पहले ही इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके बाद से यहां कोई नया केस भी सामने नहीं आया है। डीएम नितीश कुमार ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने के साथ ही 26 अप्रैल की सुबह हॉटस्पॉट खत्म कर सील एरिया खोलने का फैसला किया है। इसके बाद यहां रहने वाले करीब 28800 लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वे जरूरी सामान की खरीदारी के लिए घरों से निकल सकेंगे। साथ ही यहां राशन, दवाई सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी खुल जाएंगी।

इसलिए तय की गई 26 अप्रैल की तारीख

डीएम का कहना है कि कोरोना का केस मिलने के बाद 29 मार्च को सुभाषनगर को सील किया गया था। इसके बाद यहां 14-14 दिनों का दो बार क्वारंटीन का समय भी पूरा हो चुका है। इस दौरान कोई नया मामला सामने न आने से 28 दिन के बाद हॉटस्पॉट हटाने का निर्णय लिया गया है।

सुभाषनगर में 26 अप्रैल सुबह से सील एरिया खुलने के साथ ही हॉटस्पॉट खत्म हो जाएगा। इससे यहां आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुल सकेंगी। हालांकि लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी रहेगा। - नितीश कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें