फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर पुलियाः ओवरब्रिज की गुंजाइश नहीं.. अंडरपास पर होगा मंथन

विज्ञापन
सुभाष नगर की पुलिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा निर्माण, सेतु निगम और उत्तर रेलवे से मांगी गई रिपोर्ट

बरेली। सुभाषनगर पुलिया पर लोगों को जाम से बचाने के लिए अंडरपास पर मंथन शुरू हो गया है। हालांकि नगर निगम के मेयर उमेश गौतम ने स्मार्टसिटी के अफसरों को ओवरब्रिज निर्माण के लिए पत्र लिखा था मगर सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि यहां ओवरब्रिज की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि सेतु निगम के अधिकारियों से इस बारे में बात हुई है। ऐसे में यह सामने आया है कि सुभाषनगर पुलिया पर ओवरब्रिज बनने की संभावना बेहद कम है। सेतु निगम के अधिकारियों ने सुझाव के तौर पर अंडरपास बनाने की बात रखी है। अभिषेक आनंद ने बताया कि उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुभाषनगर पुलिया पर ओवरब्रिज बनाने के संबंध में रेलवे के अफसरों को पत्र भेजा है। यह भी कहा है कि संभावना तलाशने के लिए एक संयुक्त सर्वे कर लिया जाए। यदि संभावना नहीं मिलती है तो यहां अंडरपास बनाने की योजना पर काम शुरू किया जाए। बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि यहां ओवरब्रिज के लिए पहले भी एक बार सर्वे हो चुका है। उस समय ओवरब्रिज को उठाने और उतारने की दिक्कतें सर्वे में सामने आई थी। ऐसे में अब सेतु निगम का सुझाव है कि यहां अंडरपास की दिशा में काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें