फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्हानी मियां ने जारी किया रमजान का कलेंडर

विज्ञापन
ramjan - फोटो : ramjan
विज्ञापन
बरेली। मुकद्दस रमजान का महीना हफ्ते भर बाद शुरू होने वाला है। इसे लेकर तमाम तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में आला हजरत दरगाह के प्रमुख अल्हाज मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) ने दरगाह की ओर से कलेंडर जारी किया है। इसमें रमजान की जंत्री (इफ्तार और सहरी का समय) के साथ ही मुसलमानों के साल भर होने वाले त्योहारों के साथ ही देश भर में तमाम बुजुर्गों के उर्स की तारीखें भी दी गईं हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां ने दुनिया भर से कोरोना खात्मे की दुआ की। कहा, रमजान सभी के लिए खैर-ओ-आफियत और सलामती लेकर आए। जो लोग पिछले रमजान में कोरोना की वजह से मुकम्मल तौर पर इबादत नहीं कर पाए, वे इस साल अपने रब को राजी करने के लिए रोजा रखें, नमाज, तरावीह और कुरान पढ़ें। इस दौरान दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी सहित मुफ्ती सलीम नूरी, मुफ्ती आकिल रजवी, मुफ्ती अनवर अली, मुफ्ती मोइनउद्दीन, मुफ्ती अफरोज आलम आदि मौजूद रहे।

सबसे बड़ा 15 घंटे 8 मिनट का होगा रोजा

बरेली। इस बार पहला रोजा 14 घंटे 23 मिनट का रहेगा। जो सबसे कम समय का होगा, जबकि आखिरी रोजा सबसे बड़ा यानी 15 घंटे 08 मिनट का रहेगा। रोजा इस बार बढ़ते हुए दिनों में पड़ रहा है। इसलिए लगातार हर दिन के मुताबिक समय बढ़ता जाएगा। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने यह जानकारी दरगाह आला हजरत से जारी कलेंडर के मुताबिक दी है। उन्होंने बताया कि यह कलेंडर देश विदेश में भी सोशल मीडिया के जरिए भेजा जा रहा है। वैसे कलेंडर डाक से भेजे जाते रहे हैं, मगर इस बार कोरोना संक्रमण के चलते डाक व्यवस्था अस्त-व्यस्त होने के कारण सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें