फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की तर्ज पर राशन की सब्सिडी भी खातों में

Sat, 28 Feb 2015 01:14 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुकिंग गैस की तर्ज पर अब राशन कार्ड पर मिलने वाले केरोसिन, राशन और चीनी की सब्सिडी भी सीधे खातों में भेजने की तैयारी है। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग का गठन करने की अधिसूचना जारी कर राशन कार्डों का ब्योरा ऑनलाइन करना शुरू कर दिया है। नए प्रारूप के आधार पर अब तक 30 फीसदी राशन कार्ड ऑनलाइन हो गए हैं। बाकी के लिए जून तक का समय मांगा गया है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव (खाद्य) ने राशन वितरण में निष्पक्षता बरतने के उद्देश्य से राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग का गठन करने की अधिसूचना जारी की है। यह कवायद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत की गई है। आयोग का अध्यक्ष वरिष्ठ प्रशासनिक या न्यायिक अफसर होगा। उसका कार्यकाल पांच साल का होगा। 48 लोगों के स्टाफ में पांच सदस्य और सचिव भी नियुक्त होगा। जिलों में राशन पर निगरानी रखने के लिए अप्रैल से वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी को जिला शिकायत निवारण अधिकारी बनाया जाएगा।   

कोट
 खाद्य सुरक्षा अधिनियम अप्रैल से लागू होना है। मंडल में तेजी से राशन कार्ड ऑनलाइन किए जा रहे हैं। जून तक सभी राशन कार्ड ऑनलाइन करने का लक्ष्य है। भविष्य में राशन की सब्सिडी को भी खातों में भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीपी राय, उपायुक्त खाद्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें