बरेली जंक्शन पर रविवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक सब इंस्पेक्टर अचानक गश खाकर गिर गए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया गया है।
बरेली जंक्शन पर रविवार दोपहर हार्ट अटैक से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जीआरपी ने औपचारिकताओं को पूरा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि बरेली के थाना बारादरी के ग्रीन बैली निवासी 52 वर्षीय शरद कुमार की मुरादाबाद के थाना डिलारी में तैनाती थी। रविवार को वह प्रयागराज से लौटे थे। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर वह गश खाकर गिर गए। उनको तुरंत की एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया गया है। सूचना पर सब इंस्पेक्टर के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।