फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पढ़ाई चौपट, रिश्तों को हैक कर रहा स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंजुमन काशिफ-उल-लिसन के सेमिनार में मदरसे के छात्रों को इससे बचने की दी गई सलाह
विज्ञापन

बरेली। स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। यह हमारे रिश्तों पर भी असर डाल रहा है। मदरसा अरबिया काशिफ-उल-उलूम के सभागार में अंजुमन काशिफ-उल-लिसन की ओर से रविवार को आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों ने ये बातें कहीं। यह कार्यक्रम मदरसे के संस्थापक व संरक्षक अकदस मुफ्ती मोहम्मद मियां कासमी की सदारत में संपन्न हुआ। इसमें मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले नुकसान पर चर्चा की गई।
मदरसों को छात्रों ने यह भी कहा कि मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को चिकित्सक भी सेहत के नुकसानदेह बताते हैं। इससे अनिद्रा, आंखों में दिक्कत और दिमाग पर असर पड़ने की आशंका रहती है। इसलिए मोबाइल फोन का सीमित इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पहले मदरसे के छात्र मोहम्मन मोमिन लखनवी ने कुरान की तिलावत से कार्यक्रम की शुरुआत की। मुहम्मद अतीक लखीमपुरी ने नात-उल-नबी का तोहफा पेश किया। संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद मियां ने छात्रों को दुआओं से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन मदरसे के कक्षा पांच के छात्र मोहम्मद सुफयान लखीमपुरी ने किया। कार्यक्रम में मुफ्ती मोहम्मद शाहिद कासमी, मौलाना मोहम्मद अशद मजाहिरी, मौलाना मोहम्मद तारिक कासमी, मौलाना मोहम्मद सुफयान कासमी, मुफ्ती अब्दुल्ला, मौलाना मोहम्मद साजिद कासमी व अन्य लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें