फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गणित विभाग में शिक्षक कम होने से पढ़ाई हो रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के गणित विभाग में चार शिक्षकों के सक्रिय न होने से स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इनमें तीन शिक्षक निलंबित हैं, जबकि एक पूर्व विभाग प्रभारी स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रशासन ने बीते दिनों तीन शिक्षकों सुदेश सिंह, पूनम सिंह और हनुमान वर्मा को निलंबित कर प्राचार्य कार्यालय से अटैच किया था। पूर्व विभाग प्रभारी आरिफ नदीम दिल्ली में अपना इलाज करा रहे हैं। एमएससी के छात्र अक्षय ने बताया कि कक्षाएं ठीक से नहीं लग पा रही थीं, इसलिए उन्होंने आना बंद कर दिया।
छात्रा रिया ने कहा कि जिन विषयों के शिक्षकों को पढ़ाना था, वे कक्षाएं नहीं ले रहे हैं। वह अब केवल छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए ही कॉलेज आ रही हैं। प्रो. इंदीवर सिंह चीफ प्रॉक्टर हैं और समय मिलने पर कक्षाएं लेते हैं। विभाग में कुल नौ शिक्षकों में से चार की कमी छात्रों की उपस्थिति में साफ दिख रही है।
विज्ञापन


वर्तमान विभाग प्रभारी प्रो. टीएस चौहान ने शिक्षकों की कमी के बारे में प्राचार्य को अवगत कराया है। उन्होंने प्राचार्य को लिखित में पत्र लिखकर कक्षाएं मर्ज करने या नए शिक्षक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

17 नवंबर से परीक्षाएं होने जा रही हैं, इसके चलते कक्षाएं स्वत: स्थगित हो जाएंगी। प्राचार्य अवकाश पर हैं। ये पत्राचार विभाग प्रभारी व प्राचार्य के बीच हुआ है। प्राचार्य जब आएंगे तो उनके संज्ञान में फिर ये बात डाली जाएगी। - प्रो. वंदना शर्मा, कार्यवाहक प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें