फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि में भारतीय ज्ञान परंपरा अनुसंधान केंद्र की होगी स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा। मीडिया सेल प्रभारी प्रो. अमित सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के नेतृत्व में यह केंद्र स्थापित होगा। विवि की कार्य समिति ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया है। इसका उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित कर उस पर अनुसंधान करना है। यह केंद्र विज्ञान, गणित, खगोल विज्ञान, चिकित्सा, योग, दर्शन और शासन जैसे विविध क्षेत्रों में प्राचीन ज्ञान का अध्ययन करेगा। यह भारतीय ज्ञान प्रणाली को मुख्यधारा के पाठ्यक्रम में एकीकृत करने में सहायक होगा। इससे शिक्षा अधिक समग्र और मूल्य आधारित बनेगी। युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़कर उन्हें वैश्विक स्तर पर भारतीय ज्ञान के प्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया जाएगा। भारतीय ज्ञान परंपरा समग्र दृष्टिकोण पर आधारित है। आधुनिक शिक्षा भौतिक लाभ पर केंद्रित है, जबकि भारतीय ज्ञान चरित्र निर्माण और आत्म साक्षात्कार को महत्व देता है। यह प्रकृति के साथ सामंजस्य और अनुभवजन्य ज्ञान पर भी बल देता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें