चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार फिर छात्रों पर मेहरबान हुई है। दो साल बाद फिर लैपटॉप बांटे जाने की तैयारी है। वर्ष 2015 और 2016 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले जिले 2124 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे जाएंगे। यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसों के विद्यार्थी भी पात्रों की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चूंकि अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसलिए प्रदेश सरकार ने लैपटॉप वितरण की घोषणा कर दी है। इसके लिए सभी जिलों के माध्यमिक शिक्षा विभाग को तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय से एक अनुमानित लक्ष्य भी दिया गया है। उसके मुताबिक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी माध्यमिक विद्यालयों से उच्च मेरिट वाले छात्र-छात्राओं के नाम मांगे हैं। 20 अक्तूबर तक छात्र-छात्राओं के नामों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश मिले हैं। उसके बाद सत्यापन भी कराया जाएगा और लैपटॉप आने के बाद ही वितरण का कार्यक्रम तय होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि हमारे कार्यालय से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जैसे ही आदेश आएगा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। आदेश का इंतजार है।
इंसेट...
ये है लक्ष्य
बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट
यूपी बोर्ड
वर्ष 2015 358 354
वर्ष 2016 333 337
सीबीएसई
वर्ष 2015 102 103
वर्ष 2016 096 098
आईसीएसई
वर्ष 2015 031 034
वर्ष 2016 032 030
संस्कृत बोर्ड
वर्ष 2015 028 027
वर्ष 2016 026 026
मदरसा बोर्ड
वर्ष 2015 028 027
वर्ष 2016 026 026