फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्र-छात्राएं लॉगिन आईडी पर देख सकेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्नातक के छात्र-छात्राएं लॉगिन आईडी पर अब अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से यह सुविधा 24 अप्रैल से शुरू की जा रही है। विवि प्रशासन का दावा है कि अब छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन




रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से पिछले दिनों जारी स्नातक परिणाम में कई त्रुटियां थीं। परेशान होकर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर विरोध किया था। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के लिए आवेदन पत्र मांगे गए। आवेदनपत्र कब और कहां जमा है? इसको लेकर स्पष्टता फिर भी नहीं दी गई।
ऐसे में विद्यार्थी विश्वविद्यालय से कॉलेज और कॉलेज से विश्वविद्यालय के बीच चक्कर काटने के लिए मजबूर हुए। छात्र-छात्राओं की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। खबर छपने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लॉगिन आईडी पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोई परेशानी आने पर ई-मेल आईडी helpdeskiumsmjpru.onmicrosoft.com या फोन नंबर 9012554518, 9012554521 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद






मूल्यांकन से असंतुष्ट विद्यार्थी अब लॉगिन आईडी के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देख सकते हैं। इस संबंध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी निर्देश दिए गए हैं। - प्रो. केपी सिंह, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें