फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलों पर व्यू कटर से सुरक्षित होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली। सेटेलाइट, आईवीआरआई और कुदेशिया फाटक पुलों पर सुरक्षित सफर के लिए व्यू कटर लगाए जाएंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने एस्टीमेट तैयार किया है। अब इन्हें कार्ययोजना में शामिल करते हुए मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद कार्य होंगे।
आईवीआरआई और कुदेशिया फाटक फ्लाईओवर जब वनाए गए तो अभियंताओं ने व्यू कटर का प्रावधान नहीं किया था। अब जब चीनी मांझे से लोग घायल होने लगे तो इसकी मांग उठी। अमर उजाला ने जनवरी में मौके की पड़ताल कराई तो कुदेशिया फ्लाईओवर पर बनाई गई रेलिंग भी एक स्थान पर टूटी मिली। यह भी पता लगा कि तीनों पुलों से 24 घंटे में 40 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईवीआरआई पुल पर बीते साल दो जनवरी को एक बाइक सवार पुल से नीचे गिरकर जान गंवा चुका है, पर जिम्मेदार नहीं चेते। इस बारे में ऑनलाइन शिकायत की गई तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चेते। कैंट विधायक ने भी यह मुद्दा उठाया। इसके बाद व्यू कटर के लिए एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें