बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरु हो चुकी है। इस क्रम में 18 मार्च को 22 केंद्रों पर 10वीं के लिए कंप्यूटर अप्लीकेशन, इंफामेंशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के पेपर होंगे। परीक्षा की अंतिम घड़ी में विद्यार्थी कुछ नया न पढ़े, बल्कि अब समय प्रबंधक के साथ पढ़ा हुआ दौहराए। कंप्यूटर विषय के शिक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थी कंप्यूटर विज्ञान पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझकर अपनी तैयारी शुरू करें। अपने अध्ययन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से योजना बनाने के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि पाठ्यक्रम में कौन से विषय शामिल हैं। इसमें आमतौर पर कंप्यूटर विज्ञान, प्रोग्रामिंग मूल बातें और व्यावहारिक अनुप्रयोगों की बुनियादी अवधारणाओं को शामिल किया जाता है। उन्होंने बताया छात्रों को अब अधिक से अधिक सेंपल पेपर हल करने चाहिए।
विद्यार्थी न लें परीक्षा का तनाव
परीक्षा को कुछ ही समय बाकी है इसके लिए अब विद्यार्थियों को तनाव न लेकर पढ़ा हुए पाठ्यक्रम को कंठस्थ करें। परीक्षा के लिए शांत और आत्मविश्वासी बने रहें। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और क्षमताओं पर विश्वास करें। पेपर को लेकर छात्रों को सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें व परीक्षा के ताव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
इन बातों का रखें ध्यान
- नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें। इससे वह परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन का अभ्यास कर सकते हैं।
- रिवीजन करने के लिए समय निकालें। जो पढ़ा गया है, उसे बार-बार दोहराने से अच्छी तरह याद हो जाता है।
- अगर कोई विषय स्पष्ट नहीं है तो बिना झिझक अध्यापकों से सवाल पूछें। समझने में कठिनाई हो तो ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें।
- पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है।
संवाद