कंपोजिट विद्यालय चुरई दलपतपुर में हुए वेबिनार प्रसारण में आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश
मीरगंज। विकसित भारत बिल्डथॉन कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय चुरई दलपतपुर में सोमवार को लाइव वेबिनार का सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को दिखाया गया। इसमें विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मकता और डिजिटल कौशल का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मीरगंज गोपाल कृष्ण गंगवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने बिल्डथॉन से संबंधित अपने मॉडल प्रदर्शित किए। उनकी उपयोगिता से सभी को अवगत कराया। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि विकसित भारत बिल्डथॉन कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नवाचार, रचनात्मकता और डिजिटल कौशल को बढ़ावा देना है ताकि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकें। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा, डॉ. रोहिताश गंगवार, कृष्ण कुमार शर्मा, एआरपी सचिन मुरारी शर्मा, राजेश कुमार, अरविंद कुमार गंगवार मौजूद रहे। संवाद