फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के टोल फ्री नंबर पर दिमागी उलझनें सुलझा रहे छात्र

विज्ञापन
tet exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षार्थियों को एग्जाम फोबिया से बचाने के लिए एक फरवरी से टेली काउंसिलिंग की सुविधा शुरू की है। परीक्षा के दबाव को कम करने के लिए शुरू की गई इस सुविधा की जिम्मेदारी देश भर के 93 प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को दी गई है। इसके साथ-साथ शहर में स्कूल अपने स्तर पर भी परीक्षार्थियों की काउंसिलिंग करा रहे हैं, जिससे वे बिना दबाव के परीक्षाएं दे सकें।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों के लिए शुरू की गई नि:शुल्क मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग 30 मार्च तक चलेगी। बोर्ड ऑडियो वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की काउंसिलिंग कर रहा है। लाइव टेली काउंसिलिंग के जरिए सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों के प्रश्नों का जवाब दिया जाता है। इसके अलावा स्टूडेंट सीबीएसई के ट्विटर हैंडल पर भी सवाल पूछ रहे हैं।

स्कूल भी करा रहे काउंसिलिंग
बोर्ड की टेली काउंसिलिंग के साथ ही कुछ स्कूलों में भी परीक्षार्थियों की काउंसिलिंग के लिए काउंसलर रखे गए हैं। शिक्षकों से भी परीक्षार्थी अपनी शंकाओं और परीक्षा के दबाव को कम करने का समाधान पूछ रहे हैं। काउंसलर काजी उमैर अहमद बताते हैं कि इस समय बच्चों में एग्जाम एंजायटी बहुत होती है। जल्दी नर्वस भी हो जाते हैं। हम बच्चों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न
- एग्जाम से पहले मैं नर्वस ज्यादा हो रहा हूं। क्या करूं?
- स्कूल टेस्ट में मुझसे ज्यादा मेरे दोस्त के नंबर आए हैं, मैं कैसे कवर करूं?
- हमसे सिर्फ पढ़ने को कहा जाता है, 24 घंटे कैसे पढ़ सकते हैं?
- सब कहते हैं कि रात में नींद पूरी करो, लेकिन मुझे रात के सन्नाटे में ही याद होता है, क्या करूं?
- पूरा सिलेबस तैयार करना है, समय कम है। बहुत ज्यादा टेंशन में हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें