संस्थान के अधिकारियों के सामने उठा चुके हैं मुद्दा
छात्र प्रतिनिधियों के अनुसार, इस मुद्दे को पहले भी संस्थान और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ। छात्रों ने कहा कि उनका प्रदर्शन संस्थान या पशु चिकित्सा शिक्षा के विरोध में नहीं है। वे इंटर्नशिप के दौरान निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड चाहते हैं।
छात्रों के पेशेवर परीक्षाएं इसी माह प्रस्तावित हैं। इसके बाद वे अनिवार्य इंटर्नशिप में प्रवेश करेंगे। छात्रों ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं, आपातकालीन उपचार और मरीजों की देखभाल बाधित नहीं होने दी जाएगी।