फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के माफीनामे पर फैसला 25 के बाद

Tue, 24 May 2016 02:07 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला ब रेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईवीआरआई के छात्रों के निलंबन वापसी पर फैसला 25 मई के बाद किया जाएगा। रजिस्ट्रार के लौटने के बाद बैठक कर छात्रों के माफीनामा पर आईवीआरआई विचार करेगा। अब तक छात्र अपने हॉस्टल में ही रह रहे हैं। 
विज्ञापन

आईवीआरआई में पिछले महीने एमवीएससी के छात्रों ने बर्थ डे पार्टी करने के दौरान बैडमिंटन का नेट तोड़ दिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होेने के बाद आईवीआरआई प्रशासन ने कमेटी बनाकर जांच कराई और सात छात्रों को तीन महीने के लिए हॉस्टल से निलंबित कर दिया। तब से छात्र लगातार माफीनामा दे रहे हैं, पर प्रशासन ने ठोस निर्णय न करके सिर्फ कुछ मोहलत दी है।  उन्होंने छात्रों को अंतिम निर्णय लिए जाने तक हॉस्टल में रहने की अनुमति दी है। आईवीआरआई प्रशासन का कहना है कि रजिस्ट्रार अभी बाहर हैं, इसलिए छात्रों के माफीनामा पर कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है। रजिस्ट्रार के लौटते ही बैठक कर छात्रों के माफीनामा पर फैसला किया जाएगा। दरअसल, छात्रों ने आईवीआरआई प्रशासन को यह लिखकर दिया था कि वे सभी छात्र तमिलनाडु के रहने वाले हैं अगर इन छात्रों को हॉस्टल से निलंबित कर दिया जाता है तो फिर वे कहां रहेंगे। तमिलनाडु के होने की वजह से वह हिंदी नहीं बोल सकते हैं। इनकी भाषा शहर में कौन सुनेगा। वह बार-बार इस बात को कह रहे हैं कि उनसे गलती हुई है और दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। छात्रों के इस माफीनामा पत्र पर ही आईवीआरआई छात्रों के निलंबन वापस लेने पर विचार करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें