फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि के 14 पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रही छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले व इस सत्र में शुरू हुए डिप्लोमा व सर्टिफिकेट समेत अन्य कोर्स पोर्टल पर न दिखने से परेशानी
विज्ञापन


बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 14 पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए परेशान हैं। इनका पाठ्यक्रम छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित ही नहीं हो रहा। इस वजह से फॉर्म नहीं भरा जा रहा। विद्यार्थियों के मुताबिक, पिछले व इस सत्र में जो पाठ्यक्रम शुरू हुए हैं, वे छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित ही नहीं हो रहे। इन्हें छात्रवृत्ति से जोड़ने के लिए लखनऊ व स्थानीय समाज कल्याण विभाग में पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन अब तक आवश्यक कार्यवाही नहीं हो सकी है।

रुविवि के डीन ऑफ डीएसडब्ल्यू प्रो. पीबी सिंह ने बताया मास्टर डेटा (महाविद्यालय में संचालित कोर्स, कोर्स की फीस, सीटें आदि) भरने की तारीख 25 नवंबर थी, लेकिन तब तक इन कोर्स को छात्रवृत्ति पोर्टल पर शामिल नहीं किया जा सका। इसलिए दोबारा इन कोर्सों को छात्रवृत्ति पटल पर अंकित करने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी परेशान
इंग्लिश कम्युनिकेशन, सर्टिफिकेट ऑफ इंग्लिश बिजनेस, डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशियेंसी इन मंदारिन, डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशियेंसी इन जर्मन, डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशियेंसी इन फ्रेंच, डिप्लोमा ऑफ ट्रांसलेशन इन इंग्लिश एंड मंदारिन, एमए पाली व बौद्ध संस्कृति, एम फंक्शनल हिंदी, एलएलएम बिजनेस व कॉरपोरेट लॉ, एलएलएम एक्जेक्यूटिव, डिप्लोमा इन पेटेंट लॉ, डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशियेंसी इन स्पेनिश, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स, एमबीए एक्जीक्यूटिव। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें