फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कॉलेज में भटकते रहे विद्यार्थी, तारीख बदलने से छूटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में इन दिनों प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। बार-बार इनकी तारीखें बदलने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संशय में कई छात्र-छात्राओं की परीक्षा भी छूट गई।
विज्ञापन

इस परीक्षार्थियों ने कहा कि कॉलेज ने पहले परीक्षा फॉर्म स्वीकृत नहीं किए। बाद में विलंब शुल्क के साथ जमा करना पड़ा। वहीं, जब प्रयोगात्मक परीक्षा की सूची आई तो उसमें कुछ विद्यार्थियों का नाम नहीं था। बार-बार परीक्षा की तारीखों में बदलाव से समस्या हो रही है। छात्र रवि पंडित ने कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को गुमराह कर रहा है। लगातार परीक्षा तिथि बदले जाने से विद्यार्थी को संशय हो रहा है। संबंधित अधिकारी को गंभीरता दिखाने की जरूरत है। परीक्षा तारीख बदलने से कई विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल छूट गए हैं। महाविद्यालय की कंचन, पायल, प्रीति, प्रज्ञा, करण राठौर, राहुल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूटी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें