फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तिगत फार्म भरने को लेकर दुविधा में छात्र, कुलसचिव का किया घेराव

विज्ञापन
कुलसचिव का घेराव करते छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजभवन को पत्र लिखने का दिया आश्वासन

बरेली। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के व्यक्तिगत फार्म भरने को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से हजारों छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई को लेकर दुविधा में हैं। इसके चलते सोमवार को तमाम छात्रों ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव का घेराव किया। कुलसचिव ने राजभवन से पत्राचार कर जल्दी ही स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे समाजवादी छात्र सभा ने पदाधिकारियों ने इस संबंध में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय का घेराव किया। उन्होंने कहा, अगर व्यक्तिगत फार्म भरने पर रोक लग गई तो गरीब विद्यार्थियों के साथ उन छात्र-छात्राओं के सामने भी दिक्कत खड़ी हो जाएगी कि जो किसी परिस्थिति के चलते नौकरी या रोजगार करके व्यक्तिगत फार्म भरकर पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों के आगे पढ़ाई जारी रखने का अन्य कोई जरिया भी नहीं है। छात्रसभा के मोहम्मद फैज के मुताबिक कुलसचिव ने उनकी मांग पर राजभवन से पत्राचार कर जल्दी ही स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया है। छात्रों के घेराव के चलते प्रशासनिक भवन के पास पुलिस बल भी तैनात रहा। इस मौके पर अभिषेक यादव, इमरान खान, हरिओम गंगवार, आयुष गंगवार, शाहरुख अंसारी, इरफान अंसारी, समीर सहित कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें