फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रों ने टेबल टेनिस और शतरंज में लहराया परचम

Thu, 13 Aug 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विद्यालय के छह छात्रों ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज कर राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 वर्ग से प्रियांशु व राज, अंडर-17 वर्ग से नमन शर्मा तथा अंडर-19 वर्ग से वंश पाठक, हिमांशु और शुभम गंगवार शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ में आयोजित 38वीं प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता में भी विद्यालय की अंडर-17 टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। यह टीम अब 29 से 31 अगस्त तक गोवर्धन में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। छात्रों की इस दोहरी सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें