फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में नकल करने से रोकने पर छात्रों का हंगामा

Wed, 17 Jun 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एलएलबी छठे सेमेस्टर की परीक्षा के अंतिम दिन जमकर हंगामा हुआ। नकल करने से रोकने पर कई छात्रों ने हंगामा किया। परिसर में कार लेकर जाने से रोकने को लेकर भी गहमागहमी हुई।
विज्ञापन

एलएलबी छठे सेमेस्टर के अंग्रेजी भाषा के पेपर में छात्रों ने नकल की कोशिश की। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, कमरा संख्या 22 में एक छात्र नकल पर्ची के साथ पकड़ा गया। इसके बाद सख्ती से जांच की गई। इसी वजह से कई विद्यार्थी नकल करने में कामयाब नहीं हो पाए। आरोप है कि इसके बाद इनमें से कई ने हंगामा शुरू कर दिया।
परीक्षा 11 बजे समाप्त हुई। विद्यार्थी संगठनों से जुड़े कई छात्रों ने समय से पहले ही परीक्षा कक्ष छोड़ दिया। स्वयं को एक विधायक का परिचित बताकर पांच छात्र कॉलेज के पश्चिमी गेट से पूर्वी गेट तक कार ले जाने पर अड़ गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने इन्हें रोक दिया। प्राचार्य के साथ ही कई अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

संबंधित विधायक को कॉल करके प्रकरण की सूचना दी गई। दबाव बढ़ता देख छात्र वहां से चले गए। चीफ प्रॉक्टर इंदीवर सिंह ने बताया कि कमरा संख्या 27 में जब शोर बढ़ने लगा तो एसएस, उपप्राचार्य और प्राचार्य ने बारी-बारी से कमरों का दौरा किया। सभी बाथरूम भी चेक करवाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें