फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट, स्मार्टफोन से सकारात्मक बदलाव लाएं छात्र : जितिन

विज्ञापन
पुवायां में छात्रा को टेबलेट देते पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद, विधायक चेतराम, मानवेंद्र सिंह ? - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज में रविवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसद ने 402 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को टैबलेट का उपयोग पढ़ाई के लिए करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि टैबलेट और स्मार्टफोन से विद्यार्थी सकारात्मक बदलाव लाएं।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्राप्त टैबलेट का प्रयोग छात्र-छात्राएं स्वयं को तकनीकी रूप से मजबूत करने में करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सकारात्मक प्रयोग समाज और व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देता है, इसलिए इन टैबलेट का बच्चे सकारात्मक प्रयोग करके बदलाव करें। अपने पिता, मां के सपने साकार करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि छात्र-छात्राओं को टेक्नोलॉजी का लाभ दिया जाएगा तो विपक्षियों ने उसे चुनावी मुद्दा बताया था, लेकिन सरकार टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित कर अपना वायदा निभा रही है। इस दौरान सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, एडीएम एफआर गिरजेश चौधरी, पुवायां के विधायक चेतराम, ददरौल के विधायक मानवेंद्र सिंह, एमएलएसी डॉ. सुधीर गुप्ता, एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीओ बीएस वीरकुमार, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजीव सिंह, जेपी मौर्या, कौशल मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें