फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से छात्रा गंभीर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। यहां चिकित्सकों ने छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नविदया गांव के सत्यपाल खेती करते हैं। उनकी बेटी काजल नगर के एक इंटर काॅलेज में पढ़ती है। छात्रा गांव से नगर में कोचिंग पढ़ने आती है। रविवार की सुबह वह जैसे ही नगर के बाइपास मार्ग पर खारजा मार्ग के पास हाईवे पर बने डिवाइडर के कट को पार कर रही थी। उसी बीच ट्रक ने छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी। वही, दूसरी ओर नगर में अनुरोध कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी मोहल्ला प्रभात नगर को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह भी घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें