बरेली के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की कक्षा में बृहस्पतिवार को परास्नातक का छात्र, छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए माफीनामा लिखवाया। साथ ही चेतावनी देते हुए उनके परिचय पत्र जब्त कर लिए।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एमए समाजशास्त्र का छात्र सहपाठी छात्रा के साथ एक कक्ष में बैठा हुआ था। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने निरीक्षण किया। टीम के सदस्य ने कक्ष का दरवाजा खोला तो दंग रह गए। आरोप है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे।