फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांधी उद्यान... अब नटराज चौक के नाम से होगी पहचान, नाथ कॉरिडोर के तहत संवारे जाएंगे चौराहे

Fri, 25 Oct 2024 12:39 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Nath Corridor Bareilly: बरेली में नाथ कॉरिडोर के तहत शहर के चौराहों को नए सिरे से सजाया संवारा जाएगा। गांधी उद्यान के सामने स्थित चौराहा भी विकसित होगा। इस चौराहे की नई पहचान अब नटराज चौक से होगी। 
विज्ञापन
इस तरह विकसित होगा नटराज चौक - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में गांधी उद्यान के सामने स्थित चौराहे की पहचान अब नटराज चौक के नाम से होगी। नाथ कॉरिडोर के तहत आने वाले शहर के प्रमुख चौराहों को नए तरीके से सजाया-संवारा जाएगा। रात में यहां फव्वारों के बीच रंग-बिरंगी रोशनी भी होगी। यातायात प्रबंधन को भी बेहतर किया जाएगा। यहां भगवान शिव की नटराज मुद्रा में प्रतिमा लगाई जाएगी। डमरू चौक की तरह यह भी नाथ नगरी की शान बढ़ाएगा।

विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने इसके लिए पहल की है। चौराहों के विकसित करने से पहले उनकी डिजाइन तैयार की जाएगी। इसके लिए स्थलीय सर्वेक्षण किया जा रहा है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे मंजूरी दी जा चुकी है। दरअसल, गांधी उद्यान के सामने चौराहे पर अक्सर जाम लगता है। चौराहा भी ठीक से आकार नहीं ले सका है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: यहां विकसित होगी पहली इंडस्ट्रियल टाउनशिप, भूखंड के लिए अब तक 250 से अधिक आवेदन
विज्ञापन


बनेगी ऐसी व्यवस्था, नहीं लगेगा जाम 
अब इसे विकसित करने के लिए आर्किटेक्ट ने डिजाइन तैयार की है। इसके तहत गांधी उद्यान की ओर आने-जाने वाले ट्रैफिक को इस तरह व्यवस्थित किया जाएगा कि जाम न लगने पाए। इसके लिए गांधी उद्यान के सामने स्थित पार्क की जमीन का उपयोग किया जाएगा। विकास भवन की ओर से आने वाला ट्रैफिक सर्किल से घूमकर जाएगा। चौराहा विकसित करने के साथ ही दोनों ओर समान चौड़ाई की सड़कें बनाई जाएंगी। 

ये सड़क होंगी विकसित 
इधर, डेलापीर से त्रिवटीनाथ मंदिर और श्यामगंज पुल तक जाने वाली सड़क को मॉडल रोड बनाने की तैयारी है। बीडीए के अभियंताओं व आर्किटेक्ट ने बृहस्पतिवार को दोनों सड़कों का निरीक्षण किया। साथ ही, नाथ नगरी की थीम पर विकसित किए जाने वाले चौराहों को भी चिह्नित किया गया।

ये चौराहे किए जाएंगे विकसित
डीडीपुरम स्थित सेलेक्शन प्वाइंट चौराहा, प्रेमनगर स्थित धर्मकांटा चौराहा और गांधी उद्यान चौराहे को विकसित किया जाना है। लागत आदि पर मंथन किया जा रहा है। दरअसल, गांधी उद्यान चौराहा शहर का दिल है। इसके करीब ही स्मार्ट सिटी का अर्बन हाट और हैंडीक्राफ्ट सेंटर है। इसलिए इसको विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया है। श्यामगंज पुल से डेलापीर के बीच ईंट पजाया चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए भी आकलन किया गया है।
विज्ञापन

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि सौंदर्यीकरण के बाद चौराहे शहर की पहचान बन जाते हैं। इसलिए बीडीए नाथ कॉरिडोर के चौराहों को विकसित करने के लिए आकलन कर रहा है। इनके डिजाइन तैयार करने के लिए आर्किटेक्ट की सेवाएं ली जा रही हैं। प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें