फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में शर्मनाक हरकत: कक्षा में छात्रा संग आपत्तिजनक हालत में था छात्र, दरवाजा खुला तो शर्म से झुक गईं नजरें

Fri, 25 Oct 2024 01:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में छात्र और छात्रा की शर्मनाक हरकत सामने आई है। दोनों क्लासरूम में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। कॉलेज प्रशासन ने दोनों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की कक्षा में बृहस्पतिवार को परास्नातक का छात्र, छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए माफीनामा लिखवाया। साथ ही चेतावनी देते हुए उनके परिचय पत्र जब्त कर लिए।

विज्ञापन

 
कॉलेज प्रशासन के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एमए समाजशास्त्र का छात्र सहपाठी छात्रा के साथ एक कक्ष में बैठा हुआ था। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने निरीक्षण किया। टीम के सदस्य ने कक्ष का दरवाजा खोला तो दंग रह गए। आरोप है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। 

विज्ञापन

दोनों से लिखवाया माफीनामा 
टीम को देखकर शर्म से दोनों की नजरें झुक गईं। सख्ती करने पर छात्र-छात्रा माफी मांगने लगे। जानकारी होने पर मुख्य नियंता ने दोनों को स्पष्टीकरण देने के लिए कार्यालय बुलाया। समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष को सूचित किया गया। बाद में दोनों ने गलती स्वीकार करते हुए माफीनामा लिखकर दिया। 

यह भी पढ़ें- पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया: पति ने कमरे में लगाया गुप्त कैमरा...सफाई के समय जो मिला उसे देख बीवी सन्न

बाद में चेतावनी देते हुए दोनों को छोड़ दिया गया। कॉलेज के मुख्य नियंता ने बताया कि कॉलेज में अनुशासन का उल्लंघन करने पर एक छात्र-छात्रा पर कार्रवाई की गई है। उनके परिचयपत्र जब्त कर लिए गए हैं। वे कक्षाएं नहीं ले सकेंगे, सीधे परीक्षा देने ही आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें