फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फ्रेशर पार्टी में छात्र ने की दो राउंड फायरिंग, मामले को दबा रहा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं रोड पर करगैना स्थित एक संस्थान में फ्रेशर पार्टी के दौरान वरिष्ठ छात्र ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दशहत फैला दी। अब पुलिस व काॅलेज प्रबंधन दोनों मामले को दबाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर दो बजे कॉलेज के ही कुछ शिक्षकों ने पुलिस को काॅल कर बताया कि फ्रेशर पार्टी के दाैरान एक छात्र ने दो राउंड हवाई फायर किया है। इसके बाद प्रबंधन ने आरोपी को कॉलेज से भगा दिया, पर कुछ ही देर में वह फिर वहां खाना खाने पहुंच गया। उसने अन्य छात्र-छात्राओं की तरह आर्थिक सहयोग देने का हवाला भी दिया। सुभाषनगर थाने से दरोगा जनार्दन सिंह जांच करने पहुंचे तो प्राचार्य ने फायरिंग की घटना से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने भी उल्टा शिक्षकों को ही गलत ठहराया। कहा कि फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले हैं। शिक्षकों को गलतफहमी हुई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें