फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक उड़ाई, छात्र की मौत

Sat, 10 Mar 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा देकर मानपुर से लौट रहे दुनका के छात्रों की बाइक को शनिवार सुबह करीब 11 बजे जाफरपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनों किशोर गंभीर घायल हो गए। बाइक चला रहे छात्र की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उसके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। दुनका का 15 वर्षीय कलीम अहमद पुत्र सलीम अहमद और पड़ोसी अकरम पुत्र हफीज अहमद हाजी दूल्हा बेग इंटर कालेज शीशगढ़ के हाईस्कूल के छात्र हैं। दोनों शनिवार सुबह करीब 11 बजे मानपुर के परीक्षा केंद्र से हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर जाफरपुर गांव के पास सामने से तेज गति से आए अज्ञात चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे कलीम और पीछे बैठे अकरम गंभीर घायल हो गए। सूचना पर दुनका चौकी, यूपी 100 पुलिस और घायलों के परिवार वाले भी पहुंच गए। दोनों को निजी एंबुलेंस से भोजीपुरा मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने कलीम को मृत घोषित कर दिया। हास्पिटल में भर्ती अकरम की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। कलीम चार भाइयों, तीन बहनों में सबसे छोटा था। मां समेत पूरा परिवार अचानक हुए हादसे से गहरे सदमे में डूब गया।

विज्ञापन


हेल्मेट लगाए होता तो बच जाती जान
दुपहिया चालक अक्सर जान बचाने के लिए नहीं, बल्कि पुलिस से बचने के लिए ही हेल्मेट लगाते हैं। हादसे के बाद लोगों में चर्चा रही कि यदि अकील हेल्मेट लगाए होता तो शायद उसे दुर्घटना में अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें