बहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव लवेदा निवासी 12 वर्षीय सूरज की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूरज के पिता महेंद्र पाल ने बताया कि उनका बेटा देर रात अपने ताऊ नेत्रपाल के साथ कहीं से लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार बाइक, जिसका चालक शराब के नशे में चला रहा था, ने उसे चपेट में ले लिया।
इस घटना में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ताऊ नेत्रपाल को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद