फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक घटना: डिवाइडर पर विद्युत पोल में उतरे करंट से छात्र की मौत, UPSC की तैयारी कर रहा था गौरव

Mon, 16 Jun 2025 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज में हाईवे पर डिवाइडर पर लगा विद्युत पोल एक छात्र की मौत का कारण बन गया। विद्युत पोल में उतरे करंट से छात्र की मौत हो गई। छात्र वहां से गुजर रहा था, तभी उसका हाथ पोल से छू गया। 
विज्ञापन
गौरव गंगवार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में हाईवे पर डिवाइडर पर लगे विद्युत पोल में उतरे करंट से एक छात्र की मौत हो गई। जबकि नल मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। राहगीरों ने आनन फानन नल मिस्त्री को लकड़ी के सहारे बचाकर अस्पताल पहुंचाया। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। छात्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हिकमतअली गांव के छत्रपाल गंगवार खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका छोटा बेटा गौरव गंगवार (21 वर्ष) नगर के मोहल्ला एडवोकेट कॉलोनी में रहकर सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) की तैयारी कर रहा था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह बाईपास मार्ग पर लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के सामने ढाबा पर खाना खाने जा रहा था। 

यह भी पढ़ेंUP: बरेली में ट्रक की टक्कर से कानूनगो की मौत, कार काटकर निकाला गया शव, पत्नी गंभीर घायल
विज्ञापन


गौरव डिवाइडर पर लगे विद्युत पोल के पास से गुजरा तो वह किसी तरह उससे टच हो गया, जिससे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। गौरव की मौत से उसकी मां राधा देवी, भाई सुरेंद्र कुमार, बहन लवी और नीरज का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन

बेटे को देख पिता हुए बेसुध 
छात्र गौरव गंगवार की घटना के समय उसके पिता छत्रपाल गंगवार मौके से 50 मीटर दूरी पर एक दुकान पर बैठे थे। घटना के बाद भगदड़ मचने पर उन्होंने लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि एक युवक को करंट लग गया है। जब वह जाने लगे तो उनके एक परिचित ने बताया कि घटना उनके बेटे के साथ हुई है। बेटे का शव देखकर वह बेसुध हो गए। 

15 मिनट पहले नलमिस्त्री को लगा करंट 
इस घटना से 15 मिनट पहले नगर के मोहल्ला बिजौरिया निवासी नलमिस्त्री निरंजन सिंह भी खाना खाने उसी रास्ते से गुजरे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे विहिप के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश गंगवार ने लकड़ी के सहारे नलमिस्त्री को खंभे से अलग हटाया। आनन फानन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद घर भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें