फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का Video: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत, लकवाग्रस्त पिता का सहारा था इकलौता बेटा

Sat, 15 Feb 2025 09:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में डोहरा रोड पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूटी सवार 10वीं का छात्र ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दर्दनाक हादसा वहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 
 
विज्ञापन
उदय प्रताप सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में डोहरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूल से लौट रहे स्कूटी सवार 10वीं के छात्र को टक्कर लग गई। छात्र का सिर वाहन में लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को देख आरोपी चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। परिवार ने हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की तो मौके पर पहुंचे बारादरी इंस्पेक्टर ने समझाकर मना लिया। पिता की तहरीर पर अज्ञात ड्राइवर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव कचौली निवासी 16 साल का उदय प्रताप सिंह उर्फ मनु नवादा शेखान के स्कूल में 10वीं का छात्र था। रोज की तरह शनिवार शाम चार बजे वह स्कूल से स्कूटी लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही उदय डोहरा रोड पर रुद्राक्ष अपार्टमेंट के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। इससे उदय सड़क पर गिर गया, ट्राली का पहिया उसके सिर से होता चला गया।

ये भी पढ़ें- UP: कमरे में प्रेमी संग पत्नी को देख भड़का पति, कुंडी लगाकर किया ये काम; बच्चों को छोड़ आशिक संग चली गई महिला
विज्ञापन


छात्र हेलमेट भी पहने था पर पहिये के वजन से उसका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। पीआरवी में जा रही पुलिस को देखकर ड्राइवर ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। थोड़ी देर में ही छात्र के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने मौके पर जाम लगाकर विरोध जताने की कोशिश की। इस दौरान थाना प्रभारी धनंजय पांडे पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लकवाग्रस्त पिता का सहारा था इकलौता बेटा
छात्र उदय प्रताप अपने परिवार का इकलौता बेटा था। लगवाग्रस्त पिता का वही सहारा था। इस वजह से परिवार काफी बेचैन था। उदय के पिता गुलफाम सिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरा हादसा साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

टेंपो से प्लाई गिरने से दुकानदार की मौत
बारादरी थाना क्षेत्र में ही शाम के वक्त दूसरा हादसा हजियापुर के पास हुआ। टेंपो से प्लाई गिरने से दुकानदार की मौत हो गई। बारादरी थाना इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि हजियापुर के पीली मिट्टी इलाके में कफील (22) की प्लाईवुड की दुकान है। वह शनिवार शाम दुकान से कहीं पर माल की डिलीवरी देने खुद ही टेंपो में माल भरकर निकले थे। वाहन भी कफील खुद ही चला रहे थे। 

रास्ते में प्लाई गिरने लगी तो कफील ने टेंपो को साइड में खड़ा किया। फिर वह पीछे जाकर प्लाई सही करने लगे। इस दौरान पूरी प्लाई उनके ऊपर गिर गई। बताते हैं कि प्लाई गर्दन पर गिरने से मौके पर ही कफील की मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। वह बिना पोस्टमार्टम कराए शव साथ ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें