दुनका। थाना शाही क्षेत्र के गांव बीथम नौगमा की 14 वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर सोमवार देर रात आत्महत्या कर ली। उसकी मौत पर परिजनों में मातम पसर गया। गांव बीथम नौगमा की 14 वर्षीय मीनाक्षी पुत्री राम सिंह ने किसी बात से नाराज होकर सोमवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी कुछ देर बाद हालत बिगड़ी तो परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि वह चार भाइयों में इकलौती बहन थी। गांव के ही स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती थी। पूछने पर परिजनों ने बताया कि उसने क्यों जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। इसकी किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज गौसगंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी तरह की तहरीर मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। संवाद