फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलग-अलग हादसों में छात्र और बुजुर्ग की मौत, पांच लोग घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक सिद्धार्थ गुप्ता उर्फ नैतिक गुप्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पहला हादसा शाही क्षेत्र के आनंदपुर गांव तो दूसरा बसई गांव के ईंट-भट्ठे के पास हुआ
विज्ञापन

मीरगंज/दुनका। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुए अलग-अलग हादसों में डीपीएस के पांचवीं के एक छात्र और बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर एक चालक को पकड़ लिया है, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही है।
पहला हादसा शुक्रवार सुबह शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर के पास हुआ। दुनका निवासी सौरभ गुप्ता ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ गुप्ता (नैतिक गुप्ता) दिल्ली पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार सुबह सात बजे वह अपने चाचा शानू गुप्ता के साथ बाइक से स्कूल बस पकड़ने के लिए मिर्जापुर जा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव आनंदपुर के धर्मेंद्र, सुरेंद्र और लक्ष्मी एक बाइक पर सवार होकर आनंदपुर से दुनका की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में कुत्तों का झुंड आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। तीनों युवक घायल हो गए। इसी दौरान धनेटा की ओर से आ रही सीमेंट से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लोगों को बचाने के लिए वाहन दूसरी तरफ मोड़ा। इससे दुनका की तरफ से आ रही शानू गुप्ता की बाइक उसकी चपेट में गई। हादसे में सिद्धार्थ गुप्ता सड़क पर गिर गया और ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शानू गुप्ता घायल हो गए। पुलिस ने उनको उपचार के लिए बरेली भेज दिया।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। डीपीएस के जिस छात्र की दुर्घटना में मौत हुई है, वह हेलमेट नहीं लगाए था। अगर, हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। छात्र की मौत के बाद दुनका के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
शेरगढ़ निवासी की लकड़ी भरी ट्रॉली से हुआ दूसरा हादसा
दूसरा हादसा बृहस्पतिवार रात हुआ। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार नियाज खां (65) और जंगा खां (53) को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान नियाज खां की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक सुशील यादव निवासी कुडका थाना शेरगढ़ को हिरासत में ले लिया है। जंगा खां का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खोला मोर्चा
क्षेत्र में घटना के बाद लोगों ने आक्रोश जताया और बताया कि सुबह के समय ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली, बजरी और रेत से भरे डंपर पुलिस की सह पर चलते हैं। इससे आए दिन हादसे होते हैं। उन्होंने इन सभी वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-
धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर हुए सड़क हादसों में से एक मामले में ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उस पर 93 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दूसरे मामले में चालक की तलाश की जा रही है। दोनों वाहनों को दुनका चौकी पर खड़ा कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। - अजय कुमार, सीओ

फाइल फोटो मृतक सिद्धार्थ गुप्ता उर्फ नैतिक गुप्ता- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें