फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर ने ली युवक की जान, ग्रामीणों ने घेरकर सुअर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। घाटमपुर गांव में रविवार सुबह एक युवक को जंगली सुअर ने मार डाला। ससुराल आया यह युवक अपने ससुर के साथ नदी किनारे शौच को गया था, तभी युवक को सुअर नदी किनारे झाड़ियों में खींच ले गया। उसे बचाने में ससुर भी घायल हो गया। पता लगने पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने घेराबंदी की और करीब तीन घंटे चली जंग के बाद ग्रामीणों ने सुअर को भी मार डाला।
विज्ञापन

हमले में मारा गया युवक वीरेंद्र (28) मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर कमालपुर निवासी वीरेंद्र का बेटा था और घाटमपुर में उसकी ससुराल थी। वीरेंद्र शनिवार सुबह पत्नी विमला के साथ तीज पर ससुराल आया था। रविवार सुबह वीरेंद्र और उसके ससुर कोमिल शौच के लिए गांव के नजदीक नदी किनारे गए थे। उसी नदी में पहले से जंगली सुअरों का एक झुंड बैठा था। जैसे ही वीरेंद्र नदी किनारे पहुंचा तभी एक सुअर ने उस पर हमला बोल दिया। कोमिल ने उसे बचाने की कोशिश लेकिन सुअर उन पर भी हमलावर हो गया। इस पर कोमिल गांव की ओर भाग खड़े हुए और शोर मचा दिया। तब तक सुअर वीरेंद्र को नदी किनारे खड़ी घास में खींच ले गया। उसने वीरेंद्र नाजुक अंगों के साथ ही शरीर के कई जगह से मांस नोंच लिया। इससे वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
वीरेंद्र की मौत का पता चलने पर ग्रामीणों ने सूअर की घेराबंदी कर दी। करीब तीन घंटे तक सुअर और ग्रामीणों में लुकाछिपी चलती रही। इसके बाद ग्रामीणों ने घेरकर पड़ोसी गांव पलिया के जंगल में लाठी डंडों से पीटकर उसे मार डाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल कोमिल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सुअर के शव को बरेली ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें